Rajasthan CM New Vacancy 2025: राजस्थान में भजन लाल सरकार ने कुल 1 लाख भर्तियों की घोषणा की थी। जिनमे से लगभग 73 हजार पदों पर भर्तियों के लिए नोटीफिकेशन जारी कर दिए गए है। इन नोटिफिकेशन में फॉर्म डेट एग्जाम डेट एवं परीक्षा का सम्पूर्ण कार्यक्रम जारी किया है।
जी हा राजस्थान सरकार ने वर्ष 2025-26 में 1 लाख पदों पर भर्तियों की घोषणा की थी इन भर्तियों की शुरआत जनवरी से ही किया जा रहा है Rajasthan CM New Vacancy 2025 के अंतर्गत 73,041 पदों पर भर्तियों के आयोजन होना प्रस्तावित किया गया है।
Rajasthan CM New Vacancy 2025
कितने पदों पर होगी भर्तिया
राज्य सरकार द्वारा कुल 1 लाख पदों पर भर्तियों के आयोजन हेतु घोषणा की गई थी, जिनमे से हाल ही में लगभग 73,041 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। साथ ही आवेदन करने हेतु फॉर्म डेट भी अनाउंस कर दी है कई भर्तियों के फॉर्म दिसम्बर एवं जनवरी से ही शुरू कर दिए गए है। सरकार का कहना है की अभी और भी भर्तियाँ प्रस्तावित की जायेगी जिनकी जानकारी शिक्षा विभाग की और से यथावत समय पर दे दी जाएगी।
कौन कौन सी भर्तियाँ होगी
भर्तियों की बात की जाए तो सरकार की और से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का आयोजन कुल 52,453 पदों पर किया जाएगा इसके साथ कांस्टेबल के 7000 पदों पर भर्ती आयोजित होगी और वाहन चालक के 2400 पदों पर, वरिष्ठ अध्यापक के 2129 पदों पर, पशुधन सहायक के 2041 पदों पर, जेल प्रहरी के 803 पदों पर और भी कई विभागों में भर्तियाँ आयोजित की जायेगी जिनकी जानकारी निचे टेबल से प्राप्त कर सकते है।
यह भी पढ़ें:- RPSC Exam Calendar 2025: राजस्थान में वर्ष 2025 में होने वाली सभी भर्तियों की लिस्ट जारी, यहां से देखें