RPSC Exam Calendar 2025: राजस्थान में बीजेपी सरकार ने युवाओं को नौकरी प्रदान करने हेतु वर्ष 2025 में आयोजित करवाई जाने वाली भर्तियों की सूचि जारी कर दी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैलाश चंद मीणा द्वारा जनवरी 2025 से 12 अक्टूबर 2025 के मध्य आयोजित करवाई जाने वाली सभी भर्तियों का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है।
जो अभ्यर्थी RPSC विभाग में आयोजित होने वाली भर्तियों की तैयारी कर रहे है उनके लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भर्तियों का पिटारा खोल दिया है। आरपीएससी विभाग ने RPSC Exam Calendar 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमे आयोजित होने वाली सभी भर्तियों की सूचि इस पोस्ट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
RPSC Calendar 2025 PDF Download in Hindi
विभाग का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर |
RPSC विभाग के अध्यक्ष अध्यक्ष | कैलास चंद मीणा |
केटेगरी | वर्ष 2025 भर्ती कैलेंडर |
एग्जाम शेड्यूल | जनवरी 2025 से 12 अक्टूबर 2025 |
नोटिफिकेशन | जारी कर दिया है |
अधिकारिक वेबसाईट | rpsc.rajasthan.gov.in/ |
कब से शुरू होंगी भर्तियाँ
लोक सेवा आयोग द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार राजस्थान में जनवरी से अक्टूबर माह तक होने वाली भर्तियों के तीन नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए है। पहले नोटिफिकेशन में जनवरी से जून महीने तक आयोजित होने वाली भर्तियों का एग्जाम शेड्यूल दिया गया है और दुसरे नोटिफिकेशन में जून से जुलाई माह के मध्य और तीसरे में जुलाई से अक्टूबर तक आयोजित होने वाली भर्तियों की एग्जाम डेट एवं विभाग का नाम दिया गया है।
जनवरी से जून के मध्य इन भर्तियों का होगा आयोजन
परीक्षा का नाम | विभाग का नाम | परीक्षा की तिथि |
---|---|---|
सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 | गृह विभाग | 19 जनवरी 2025 रविवार |
पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड सेकंड परीक्षा 2024 | माध्यमिक शिक्षा विभाग | 16 फरवरी 2025 रविवार |
जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा 2024 | सूचना एवं जनसंपर्क विभाग | 23 मार्च 2025 रविवार |
कृषि अधिकारी परीक्षा 2024 | कृषि विभाग | 20 अप्रैल 2025 रविवार |
शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (पीटीआई) परीक्षा एवं पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा 2024 | संस्कृत शिक्षा विभाग | 4 मई से 6 मई 2025 रविवार से मंगलवार |
सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2024 | गृह विभाग | 1 जून 2025 रविवार |
जून-जुलाई में कौनसी होगी भर्तियाँ
परीक्षा का नाम | विभाग का नाम | परीक्षा की तिथि |
---|---|---|
कनिष्ठ रसायनज्ञ प्रतियोगी परीक्षा 2024 | भू-जल विभाग | 25 जून 2025 बुधवार |
सहायक प्रशिक्षण अधिकारी संविक्षा परीक्षा 2024 | सार्वजनिक निर्माण विभाग | 26 जून 2025 गुरुवार |
सहायक निदेशक प्रतियोगी परीक्षा 2024 | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग | 27 जून 2025 शुक्रवार |
उप कारापाल प्रतियोगी परीक्षा 2024 | कारागार विभाग | 13 जुलाई 2025 रविवार |
उपाचार्य/अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी परीक्षा 2024 | कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, प्राविधिक शिक्षा | 30 जुलाई 2025 बुधवार |
यह भी पढ़ें:- Rajasthan CET Graduation Level Result 2024: सीईटी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती का रिजल्ट डेट घोषित, इस दिन होगा जारी
अगस्त से अक्टूबर में प्रस्तावित भर्तियाँ
परीक्षा का नाम | विभाग का नाम | परीक्षा की तिथि |
---|---|---|
एनालिस्ट कम प्रोग्रामर/ उपनिदेशक प्रतियोगी परीक्षा 2024 | सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग | 17 अगस्त 2025 रविवार |
भूवैज्ञानिक प्रतियोगी परीक्षा 2024 सहायक खनिज अभियंता प्रतियोगी परीक्षा 2024 | खान एवं भू विज्ञान विभाग | 31 अगस्त 2025 रविवार |
संरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2024 | महिला एवं बाल विकास विभाग | 7 सितंबर 2025 रविवार |
सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2024 (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल एवं कृषि अभियांत्रिकी) | कार्मिक विभाग | 28 सितंबर 2025 रविवार |
सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2024 | आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग | 12 अक्टूबर 2025 रविवार |
राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने कुल 17 भर्तियों का एग्जाम शेड्यूल नोटिस जारी किया है। हालांकि इसमें आयोग द्वारा और भी भर्तियाँ सम्मलित की जा सकती है। जिनकी जानकारी आपको यथावत समय दे दी जाएगी।