RPSC Exam Calendar 2025: राजस्थान में वर्ष 2025 में होने वाली सभी भर्तियों की लिस्ट जारी, यहां से देखें

RPSC Exam Calendar 2025: राजस्थान में बीजेपी सरकार ने युवाओं को नौकरी प्रदान करने हेतु वर्ष 2025 में आयोजित करवाई जाने वाली भर्तियों की सूचि जारी कर दी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैलाश चंद मीणा द्वारा जनवरी 2025 से 12 अक्टूबर 2025 के मध्य आयोजित करवाई जाने वाली सभी भर्तियों का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है।

RPSC Exam Calendar 2025
RPSC Exam Calendar 2025

जो अभ्यर्थी RPSC विभाग में आयोजित होने वाली भर्तियों की तैयारी कर रहे है उनके लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भर्तियों का पिटारा खोल दिया है। आरपीएससी विभाग ने RPSC Exam Calendar 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमे आयोजित होने वाली सभी भर्तियों की सूचि इस पोस्ट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

RPSC Calendar 2025 PDF Download in Hindi

विभाग का नामराजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर
RPSC विभाग के अध्यक्ष अध्यक्षकैलास चंद मीणा
केटेगरीवर्ष 2025 भर्ती कैलेंडर
एग्जाम शेड्यूलजनवरी 2025 से 12 अक्टूबर 2025
नोटिफिकेशनजारी कर दिया है
अधिकारिक वेबसाईटrpsc.rajasthan.gov.in/
RPSC Exam Calendar 2025

कब से शुरू होंगी भर्तियाँ

लोक सेवा आयोग द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार राजस्थान में जनवरी से अक्टूबर माह तक होने वाली भर्तियों के तीन नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए है। पहले नोटिफिकेशन में जनवरी से जून महीने तक आयोजित होने वाली भर्तियों का एग्जाम शेड्यूल दिया गया है और दुसरे नोटिफिकेशन में जून से जुलाई माह के मध्य और तीसरे में जुलाई से अक्टूबर तक आयोजित होने वाली भर्तियों की एग्जाम डेट एवं विभाग का नाम दिया गया है।

जनवरी से जून के मध्य इन भर्तियों का होगा आयोजन

परीक्षा का नामविभाग का नामपरीक्षा की तिथि
सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2024गृह विभाग19 जनवरी 2025 रविवार
पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड सेकंड परीक्षा 2024माध्यमिक शिक्षा विभाग16 फरवरी 2025 रविवार
जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा 2024सूचना एवं जनसंपर्क विभाग23 मार्च 2025 रविवार
कृषि अधिकारी परीक्षा 2024कृषि विभाग20 अप्रैल 2025 रविवार
शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (पीटीआई) परीक्षा एवं पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा 2024संस्कृत शिक्षा विभाग4 मई से 6 मई 2025 रविवार से मंगलवार
सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2024गृह विभाग1 जून 2025 रविवार
january to june 2025 rpsc calendar

जून-जुलाई में कौनसी होगी भर्तियाँ

परीक्षा का नामविभाग का नामपरीक्षा की तिथि
कनिष्ठ रसायनज्ञ प्रतियोगी परीक्षा 2024भू-जल विभाग25 जून 2025 बुधवार
सहायक प्रशिक्षण अधिकारी संविक्षा परीक्षा 2024सार्वजनिक निर्माण विभाग26 जून 2025 गुरुवार
सहायक निदेशक प्रतियोगी परीक्षा 2024विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग27 जून 2025 शुक्रवार
उप कारापाल प्रतियोगी परीक्षा 2024कारागार विभाग13 जुलाई 2025 रविवार
उपाचार्य/अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी परीक्षा 2024कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, प्राविधिक शिक्षा30 जुलाई 2025 बुधवार
RPSC New Exam Calendar Jun to July

यह भी पढ़ें:- Rajasthan CET Graduation Level Result 2024: सीईटी ग्रेजुएशन लेवल भर्ती का रिजल्ट डेट घोषित, इस दिन होगा जारी

अगस्त से अक्टूबर में प्रस्तावित भर्तियाँ

परीक्षा का नामविभाग का नामपरीक्षा की तिथि
एनालिस्ट कम प्रोग्रामर/ उपनिदेशक प्रतियोगी परीक्षा 2024सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग17 अगस्त 2025 रविवार
भूवैज्ञानिक प्रतियोगी परीक्षा 2024 सहायक खनिज अभियंता प्रतियोगी परीक्षा 2024खान एवं भू विज्ञान विभाग31 अगस्त 2025 रविवार
संरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2024महिला एवं बाल विकास विभाग7 सितंबर 2025 रविवार
सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2024 (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल एवं कृषि अभियांत्रिकी)कार्मिक विभाग28 सितंबर 2025 रविवार
सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2024आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग12 अक्टूबर 2025 रविवार
RPSC Exam Calendar July to October

राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने कुल 17 भर्तियों का एग्जाम शेड्यूल नोटिस जारी किया है। हालांकि इसमें आयोग द्वारा और भी भर्तियाँ सम्मलित की जा सकती है। जिनकी जानकारी आपको यथावत समय दे दी जाएगी।

Leave a Comment