Birth Certificate Online Download: जी हाँ आज हम बात करने वाले है जन्म प्रमाण पत्र की, जो की हर भारतीय नागरिक का होता है। यह एक ऐसा दस्तावेज है जो भारतीय नागरिक के सभी कार्यो में जैसे किसी बच्चे का स्कुल में दाखिला करवाना हो या किसी योजना का लाभ प्राप्त करना हो। इसलिए आज हम आपको जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड करने हेतु पोर्टल की जानकारी देंगे।
जो नागरिक अपना या अपने परिवार कर Birth Certificate Online Download करना चाहता है। वे इस पोस्ट को पूरा पढ़ें, ताकि इसमें दी जानकारी के अनुसार बर्थ सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सके।
Birth Certificate Online Download
भारत सरकार ने हाल ही में नागरिकों की सूविधा के लिए एक पोर्टल लांच किया है। जहाँ आप अपने या अपने परिवार के किसी भी सदस्य का जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। फिलहाल सरकार ने इस पोर्टल पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का विकल्प चालू नहीं कर रखा है। लेकिन आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योकी हम आपको निचे बर्थ सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का नया तरीका बताने जा रहे है।
Birth Certificate Download PDF
जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड PDF
सभी भारतीय नागरिक DigiLocker एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए कुछ आसान सी प्रक्रिया फोलो करनी होगी जो दो चरणों में होगी।
पहला चरण:- सबसे पहले आपको DigiLocker पर अकाउंट बनाना होगा इसका प्रोसेस कुछ इस प्रकार है:-
- DigiLocker की आधिकारिक वेबसाईट या एप्लीकेशन को ओपन करें।
- यहाँ आपको अकाउंट क्रिएट करने के लिए आधार संख्या एवं मोबाइल नंबर दर्ज करने होंगे।
- इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए OTP वेरीफाई करवाना है। पहचान प्रमाणित होने पर आपका DigiLocker अकाउंट बन जाएगा।
दूसरा चरण:- DigiLocker अकाउंट बनाने के बाद निचे दीये जा रहे आसान से निर्देशों से अपना जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
- पहले आपको अपने बनाये गए अकाउंट को लॉग इन कर लेना है।
- यहाँ आपको सर्च बोक्स में Birth Certificate डालकर सर्च करना है।
- इसके बाद आपको बर्थ सर्टिफिकेट नम्बर या आधार कार्ड नंबर की सहायता से जन्म प्रमाण पत्र खोजना है।
- अब नया पेज लोड होगा जिसमे आपके DigiLocker अकाउंट में आपका जन्म प्रमाण पत्र अटेच हो जाएगा।
- इस प्रकार आप ऑनलाइन तरीके से अपना या कीसी दुसरे व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है।
यह भी पढ़े:-Pashupalan Vibhag Vacancy 2024: पशुपालन विभाग में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, आवेदन शुरू
Birth Certificate Apply Online
यदि आप अपना या किसी दुसरे वव्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा इसका प्रोसेस निचे क्रमबद्ध दिया गया है:-
- सबसे पहले आपको Birth and Death Registration पोर्टल पर जाना है।
- यहा रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना है।
- फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को मांगी गई इमेज पिक्सेल में अपलोड करना है।
- इतना करने पर आपको निचे सबमिट बटन पर क्लिक करना है इसके बाद पोर्टल विभाग द्वारा फॉर्म डिटेल को वेरिफाई कीया जाएगा।
- आपका फॉर्म वेरीफाई होने के 5 से 10 दिन में आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा जिसे आप ऊपर दिए गए प्रोसेस से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें?
सभी भारतीय नागरिक अपना या अपने परिवार के किसी भी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र Digi Locker की आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड करने संबंधित सभी दिशा निर्देश इस पोस्ट में दे दिए गए है।
जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं ?
सरकार द्वारा शुरू किये गए Birth and Death Registration पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके जन्म प्रमाण पत्र बना सकते है।